जौनपुर: जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शहीदों को किया नमन,ली संविधान पर चलने की शपथ
जौनपुर। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस मनाने की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिन भर चलता रहा। वहीं रेडक्रास भवन पर सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि आज हम उत्सव जो मना रहे हैं वह उन शहीदों की शहादत के बल पर प्राप्ति हुई है। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.आरके सिंह, सचिव डॉ मनोज वत्स, डॉ राजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, शशिकांत सिंह,कोषाध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय, डॉ अर्चना सिंह प्रकांत दुबे,डॉ प्रमोद कुमार, रवि सिंह, दिलीप शुक्ला, एसएन सिंह,संजय यादव, अरु ण मौर्य,सुशील अग्रहरि, भानु सिंह ,राहुल अग्रहरि, नितिन आदि लोग रहे। इसी क्रम में स्केटिंग एकेडमी द्वारा नगर में भव्य स्केटिंग जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि कमला प्रसाद यादव के हाथों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रैली के दौरान स्केटिंग खिलाडि़यों द्वारा स्केटिंग की अलग-अलग कौशल जैसे लिम्बो स्केटिंग, आर्टिस्टिक, स्पीड आदि का प्रदशर््ान किया गया। रैली पॉलिटेक्निक चौराहे से शुरू होकर चहरसु से होते हुए सद्भावना पुल के रास्ते गोपीघाट पर खत्म हुई। संयोजक शिखा सिंह राजपूत, सानू सिंह, अंकित, सुमित, माला,विकास यादव आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर अध्यक्ष नीलम यादव तथा सचिव विजयराज यादव ने आभार प्रकट किया।
खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर एसओ अरविन्द सिंह, ब्लॉक पर प्रमुख बृजेश यादव व बीडीओ बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. रोहित लाल, बीआरसी पर एबीएसए शशांक सिंह, आदशर््ा गोस्वामी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर डिहियाँ में प्रधानाचार्या कुसुम कली त्रिपाठी । ग्राम विकास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेश यादव, पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज रु स्तमपुर में प्रबंधक श्रीकृष्ण पाण्डेय,माँ भगवती पब्लिक स्कूल पट्टीनरेंद्रपुर,गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनियाँ में संजय सिंह, आईटीआई में अमित सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर आदि में शान से तिरंगा फहराया गया।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र सहित आस- पास के इलाकों में गणतंत्र दिवस का रास्ट्रीय पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सरकारी, अर्धसरकारी एव सभी विद्यालयों पर झंडारोहण किया गया। जिसमे क्षेत्र के सर्बोदय इंटरमीडिएट कालेज मीरगंज में प्रधानाचार्य डॉ संतोष सिंह, देवराजी देबी सरस्वती इंटर कालेज बसेरवा में नन्हेलाल, कसेरवा में प्रभात कुमार मिश्रा, अमाई में यादवेंद्र यादव, स्टर्लिंग इंग्लिश स्कूल में राजेश सिंह, जरौना व शेखजैनपुर में दिलीप कुमार,आशाराम अशोक कुमार शिक्षण संस्थान में अतुल कुमार, सरायदेवा में शैलेन्द्र सिंह ने झंडारोहण किया।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्रके समस्त विद्यालयों महाविद्यालय सामाजिक प्रतिष्ठान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील बैक परिसर मंे गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर मेडा संजय दूब ेकिरन पाली चिकित्सालय पर डॉ सुनीलसिहनगर पंचायत कार्यालय पर सीमा सिह वैभव सिह ने ठाकुर रामचंद्र सिह प्रतिष्ठान पर उन्नत सिंह रजिस्टर कार्यालय पर दिग्विजय सिंह ने पी जी कालेज बदलापुर पंचाय प्रबन्धक श्याम सिह ने ध्वजारोहण तथा सेन्ट जेवियर विद्यालय पर फादर स्टालिन थामस जोसफ वास्ता वकीॅ ने झण्डा फहराया।
मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार नगर में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालय व नगर के समस्त स्कूलों कालेजों में बडें धूमधाम से किया गया। तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने झंडारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रु खसाना फारु की व ईओ डॉ. संजय कुमार ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर सभासदगण व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। मदरसा हुसैनिया में प्रिंसिपल रेशमा अंसारी ने झंडारोहण किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू सिंह सरदार व राशिद अली हाशमी ने शाही कटरे पर झंडारोहण किया। सीओ कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी ने झंडारोहण किया। थाना कोतवाली में एसएचओ विनय प्रकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मडि़याहूं पी.जी. कालेज में प्रबंधक पवन तिवारी ने झंडारोहण किया। सेंट जेवियर्स सी.बी एस. सी. इण्टर कालेज काजीपुर में प्रबंधक सिस्टर अनुपा ने झंडारोहण किया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस पर द स्टार क्लब संस्था के तत्वाधान में एक शाम अमर शहीदों के नाम कार्यक्रम राम लीला मैदान में आयोजित किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद के प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे, नगर पालिका में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई रहे। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के नन्हें मुन्ने बच्चों ने संस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। अंत में चेयरमैन रचना सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी, ईओ प्रदीप गिरी, कर निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह एडवोकेट, रामजी चौरसिया, शशांक सिंह, अनवर खान, छोटू यादव, वरु ण यादव, मुन्ना यादव, अभिषेक सोनकर, मो. आरिफ, बाबर खान, सचिन पांडे, सौरव यादव, मालू विपुल यादव उपस्थित रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसील कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गान के बाद देश की एकता व अखंडता बनाये रखने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबाषचन्द्र सिंह एडवोकेट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी प्रकार नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जासवाल ने ध्वजारोहण किया। उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने सेनापुर स्थित शहीद स्तम्भ पर भूतपूर्व भारतीय सैनिकों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। वहीं नार्मल स्कूल के मैदान पर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तहसील सभागार में गोष्ठी कर शहीदों की अमर गाथा का जि़क्र करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद,अमित कुमार सरोज व वीरेंद्र कुमार यादव सहित तहसील के सभी कर्मचारी, लेखपाल, कानूनगों व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
करंजाकला संवाददाता के अनुसार सिद्दीकपुुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया तो वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से समाजसेवी शिवा कुमार वर्मा ने बच्चों को मिठाई बाटकर गणतंत्र दिवस मनाया। रेस का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामबाबू यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रथम छ: स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया। संचालन चंदन सिंह ने किया।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 के सर्वोच्च अंक पाने वाले खुशी कनौजिया शीतल राजभर को एसडीएम नेहा मिश्रा व एसडीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह द्वारा गोल्ड मेडल और नगद धनराशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पुरातन छात्र संतोष दुबे, संजय दुबे एंव धनंजय दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अभय सिंह, निर्भय सिंह, पवन कुमार पाण्डेय, रामजीत दुबे, मनोज दुबे उमेश दुबे,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम उजागीर यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सीतामनी दिनेश सोनकर व ईओ डॉ. अनुपम सिंह, सीएचसी चोरसंड पर अधीक्षक डॅा. मनोज कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य कमलेश, धर्मापुर ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख विमलेश यादव व बीडीओ कृष्णमोहन यादव, बीआरसी धर्मापुर पर बीईओ अरविंद यादव, पिलखिनी स्थित श्रीचंदजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक रवीन्द्र प्रताप सिंह, सेंट जेवियर स्कूल में प्रिंसिपल प्रीती सिंह, सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ.अरविंद सिंह, नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेन्स एकेडमी में पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल, कौवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में नितेश यादव, निर्मलादेवी फार्मेसी कालेज में प्राचार्य किरन सिंह, निर्मलादेवी पालीटेक्निक कालेज में प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
चंदवक संवाददाता के अनुसार शिक्षण व सरकारी संस्थानों में प्रभातफेरी कर ध्वजारोहण करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। गांधी पार्क में प्रतिमा पर पिंटू सिंह,वीरेंद्र जोशी,कमलेश गुप्ता, प्रधान चंद्रिका यादव सहित दर्जनों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को याद किया। आचार्य बलदेव पी जी कॉलेज में इंस्टीट्यूट ग्रुप के प्रबन्धक मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव ,श्रीगणेश राय पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो.प्रवीण कुमार सिंह,सुमित्रा शिक्षा संस्थान में प्रबन्धक पुष्पलता सिंह, बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल बजरंगनगर पर अरविंद सिंह सोनू,श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज मोरखा पर प्रधानाचार्य शैलेश सिंह,माँ दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू, ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू व वीडियो रेनू चौधरी,बीआरसी पर बीईओ रमाकांत सिंह पटेल,थाने में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
मुँगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र सहित नगरीय क्षेत्र के सभी सरकारी संस्था एवं विद्यालयों सहित राघव महाविद्यालय के संचालक कुलदीप उमरवैश्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका परिषद परिसर में अध्यक्ष कपिलमुनि एवं ईओ अखिलेश तिवारी ने कर्मचारियों एवं सभासदों की उपस्थिति में ध्वज फहरा कर कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। सांसद सीमा द्विवेदी,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , विहिप नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल समेत अन्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों को निछावर करने वाले देश के वीर सपूतों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने ध्वजारोहण किया। विकास खंड मुख्यालय पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार , न्यू शक्ति कालेज मे डायरेक्टर राजन सिंह,सार्वजनिक पीजी कालेज में ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह एवं प्राचार्य डॉ.बृजेश सिंह, सार्वजनिक इन्टर कालेज में प्रबन्धक एवं ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विनोद सिंह , धर्मा देवी महाविद्यालय में प्रबन्धक राजेश तिवारी, हैप्पी मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य राज बाला सिंह, साधू महराज विद्यालय में प्रबन्धक रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, माँ कमला देवी इंटर कालेज एवं महाविद्यालय में संचालक मुकुन्द प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में अभिनव स्टील प्रा.लिमिटेड पर चैयरमैन फूलचन्द्र यादव एवं प्रबन्धक दिलीप खूटियां तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानो पर उनके प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार एसओ चंदन कुमार राय, चौकी प्रभारी युगल किशोर राय, सरकारी सस्ते गले की दुकान रसूलपुर ओझैनिया में मनीष राय,शुभ कान्हा संस्थान हरिकरन पट्टीअहन में प्रबंधक डॉ. पूनम यादव, सुखराम मेमोरियल बालिका इं. कालेज बग्थरी मुरारा में प्रवन्धक सेचू राम गुप्ता, गोवर्धन इं. कालेज में प्रधानाचार्य मौलवी राम,जयराम इं.कालेज मुर्तजाबाद में प्रबन्धक सुधीर यादव , किसान इं. कालेज इटैली में प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ,जेके शिक्षण संस्थान गजना में प्रबन्धक राम सम्हार यादव,लालती कुमुदे·ार महाविद्यालय घुरहूपुर मे प्रबन्धक कुमुदे·ार तिवारी, माँ कलावती इं. कालेज सेवई नाला में प्रबन्धक घनश्याम यादव ,शा·ात इं. कालेज कमरु द्दीनपुर में प्रबन्धक प्रेमप्रकाश यादव, विद्योदय पब्लिक स्कूल पतौरा में प्रबन्धक संजय दूबे, एवं बसन्ती शिक्षण शिक्षण संस्थान नैपुरा में जगदीश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।





