जौनपुर: वीर सपूतों की शहादत की बदौलत मिला है संविधान: पवन सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अमृता पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण
जौनपुर। नगर के महंगूपुर शीतला चौकिया स्थित अमृता पैरामेडिकल कॉलेज में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह एसडीएम न्यायिक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम लोग आजादी के साथ इस देश में रह रहे हैं वह हमें संविधान की ताकत ने दिया है और इसको लागू करने में देश के वीर सपूतों ने अपनी जानों को कु र्बान किया है। विशिष्ट अतिथि मनोचिकित्सक डॉ.हरिनाथ यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है जरूरत है हमें दिये गये अधिकारों को संविधान के अनुसार कार्य करने की जिससे की हमारा देश विश्व में उन्नत कर सके। निदेशक डॉ.सुशील कुमार यादव ने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव, ऋषि यादव, डॉ.नितिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगांे को मंत्रमुग्ध कर दिया।


