जौनपुर: संविधान के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत:गिरीशचंद्र यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस लाइन में मंत्री ने ली परेड की सलामी
डीएम ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ
जौनपुर। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचन्द्र यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं परेड का निरीक्षण किया गया। इस मौेक पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे वीर सपूतों ने जो कुर्बानी पेश किया था आज हम लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान की देन है कि आज हम अपना 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहे हैं। जरूरत है संविधान के बताये हुए रास्ते पर चलने की जिससे कि विश्व में भारत का नाम यूं ही चमकता रहे। इस मौके पर एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने मंत्री को परेड की सलामी दिलाई।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर विधायक रमेशचन्द्र मिश्रा, विधायक रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है निश्चय ही यह उत्सव का अवसर है।
हमारे संविधान निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ संविधान का निर्माण किया है, यह पूरे वि·ा में सबसे बड़ा संविधान है ही, साथ ही इसमें कभी किसी बड़े व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता नही पड़ी। वर्तमान में जहां अन्य कई देशों को तख्ता पलट जैसी विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है हम भाग्यशाली है कि हमे कभी ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना नही करना पड़ा।
यह निश्चय ही हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, सीआरओ गणेश प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सीडीओ सार्इं तेजा सीलम द्वारा विकास भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।





