जौनपुर: ठंड के प्रकोप को देखते हुए ज्ञान प्रकाश सिंह ने जलवाया अलाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सार्वजनिक स्थानों सहित 35 स्थानों पर की गई व्यवस्था
शीतलहरी को देखते हुए आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए एक बार फिर आये आगे
जौनपुर। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जनपद के चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने अलाव की व्यवस्था की। वह ऐसे नेक दिल इंसान हैं कि शीतलहरी को देखते हुए आम जनता को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था करके जनपद में एक मिसाल कायम कर दिया।
हलांकि कोरोना काल के दौरान उन्होंने लंच पैकेट बंटवाने के साथ साथ राशन के पैकेटों को भी जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचवाया। भूख मिटाने के साथ साथ उन्होंने आम जनता को दवा भी उपलब्ध कराया। ऐसे इंसान की अगर राजनीति के क्षेत्र में पदार्पण हुआ है तो आने वाले समय में कुछ अलग ही जनपद में दिखाई देगा। उन्होंने हर क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आगे आये। हमेशा वह सार्वजनिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने में पीछे नहीं रहते हैं। बताते चलें कि धन तो बहुतों के पास है लेकिन जिस निष्ठा और लगन से हर क्षेत्रों में धन खर्च करते हैं उससे अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज सेवा का तगमा लगाने वालों को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था करके आम जनता को ठंड से राहत पहुंचाने का जो कार्य किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।
नगर के जिन स्थानो ंपर अलाव की व्यवस्था भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की है उसमें पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पप्पू माली की दुकान के सामने, जेसीज चौराहा, रोडवेज, आशीष पोलू की दुकान के सामने, टीडी कॉलेज गेट, टीडी कॉलेज के अंदर, मनीष एसबीआई, लाइन बाजार रोड, टीडी महिला, कलेक्ट्री कचहरी गेट, अंबेडकर तिराहा, जोगियापुर तिराहा, मैहर देवी चौराहा, ओलंगदगंज तिराहा, सिपाह चौकी, पचहटिया रोड, चौकिया धाम, भंडारी स्टेशन, भंडारी रोड मस्जिद के पास, सदर हॉस्पिटल, अटाला मस्जिद, सब्जी मंडी, कोतवाली चौकी, चहारसू चौराहा, सिद्दीकपुृर रोड, कचगांव पड़ाव सहित 35 स्थान शामिल हैं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |

.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)



