जौनपुर: मजलिस में जुटे अकीदतमंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। कस्बा के बमैला मोहल्ले में शुक्रवार को सैयद मेहदी हसन रिजवी एडवोकेट करबलाई के पिता पूर्व मजिस्ट्रेट सैयद इब्ने हसन रिजवी मरहूम की मजलिसे बरसी आयोजित हुई। मजलिस को मौलाना सैयद अली अब्बास साहब किब्ला ने खेताब करते हुए कहा कि मां बाप की खिदमत करने वाला शख्स दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाब होता है। आज के दौर में लोगों के दरमियान मां बाप की अहमियत कम हो रही है। क्योंकि दीनी तालीम की तरफ से लोगों का रु झान कम होता जा रहा है।वालदैन अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम भी दिलाते रहें तो बच्चे मां बाप की अहमियत को ज्यादा समझेंगे। इस्लाम में वालदैन की सबसे ज्यादा अहमियत है। इस मौके पर सैयद मेहदी हसन एडवोकेट, सैयद रजा मेहदी एडवोकेट, डॉ. हामिद रिजवी, सैयद मो. रजा, सैयद तौकीर हसन, सैयद सगीर हसन, आदि लोग मौजूद रहे।


