BREAKING

जौनपुर: गैर इरादतन हत्या के आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गैर इरादतन हत्या के आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन  जौनपुर। भटपुरा गांव में पड़ोसी की पिटाई से मृत बृद्ध के मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार की भोर पटैला बाजार के मोड़ से गैर इरादतन हत्या के आरोपितों में एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित महिला सहित तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। मृतक पक्ष के राजेश बिंद का आरोप था कि बीते 7 जनवरी को भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसी ग्यारह की संख्या में उसके घर में घुसकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर सात लोगों को जख्मी कर दिया था। जिसमें घायल बृद्ध धनई बिंद की बीते सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने हमाराहियों संग आरोपित अरविंद बिंद, अखिलेश उर्फ  भुल्लन बिंद व मनीषा देवी को गिरफ्तार कर लिया।

*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें