जौनपुर: त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव पूर्व मन्दिर परिसर की हुई सफाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
शीतला चौकियां, जौनपुर। धाम में होने वाले त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के पूर्व मन्दिर परिसर की साफ सफाई मन्दिर परिवार के लोगो द्वारा किया गया। ज्ञात हो की विगत कई वर्षों की भाती इस वर्ष भी 23 से 25 जनवरी को त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव मनाया जायेगा।
मन्दिर महन्त विवेकानंद पंडा व प्रबंधक अजय पंडा ने बताया की इस बार अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले नवनिर्मित श्री राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जहा पूरे देश के मंदिरों में साफ सफाई की जा रही व मंदिरों को सजाया जा रहा है इसी क्रम में श्रृंगार महोत्सव के एक दिन पूर्व 22 जनवरी को शीतला चौकियां धाम मन्दिर छेत्र को आकर्षण रूप से सजाया संवारा जाएगा।
वाराणसी कोलकाता से सजावट के लिए कारीगर आ चुके हैं।जल्द ही साफ सफाई होने के पश्चात् मंदिर परिषद को अनेक प्रकार के रंग बिरंगे फूलों आकर्षण झालर लाइट से सजाया जाएगा।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

.jpeg)
.jpeg)



