नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार दोपहर सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम का अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को पूरा करने की हिदायत दी है।ंदिरा गांधी स्टेडियम में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने सर्वप्रथम खेल विभाग की परिसम्पत्तियों एवं कार्य का निरीक्षण किया जिसमें बहुंउद्देशीय हाल, बाउण्ड्रीवाल का उच्चीकरण, प्रवेश द्वार, रोड इण्टरलॉकिंग, हाईमास्ट लाइट पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।इसके बाद खेलो इण्डिया योजना के तहत 995.50 लाख से स्वीकृत बृहद मल्टीपरपज हाल का निरीक्षण किया, कार्य की धीमी गति को देखकर कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। इसके बाद खेल विभाग से स्वीकृत रू0 487.42 लाख के तरणताल के निर्माण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को मानक अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाय। खेल विभाग से स्वीकृत अन्तिम परियोजना रू0 865.92 लाख के सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण में निर्देश दिया कि ट्रैक में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, कार्य साई के मानक के अनुसार शत-प्रतिशत समयान्तर्गत किया जाए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी राज प्रकाश सिंह, परियोजना इकाई से दुर्गा प्रसाद वर्मा, सहायक अभियन्ता व अजय कुमार सिंह, अवर अभियन्ता उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में प्रमुख सचिव ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद से भी प्रदेश की टीम में खिलाड़ी स्थान बनाये ऐसा प्रयास किया जाय। अवस्थापनाओं के निर्माण की उपयोगिता तभी सिद्ध होगी जब खिलाड़ी निकलेंगे।
 |
Advt.
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|