जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कसेरी बाजार ताड़तला निवासी आशीष बोस पुत्र संदीप बोस व चंदन सेठ पुत्र रमाशंकर सेठ निवासी तालतड़ा को मुकदमा अपराध संख्या 2/2024 धारा 147, 323, 504, 506, 427, 307, 308 के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर पुरानीबाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव ने अपने सिपाही परमात्मा सिंह, मोहम्मद अनीस व अरूण यादव के साथ मिलकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
![]() |
| Ad |
| AD |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


