बरेली: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी वितरण | #NayaSaveraNetwork

बरेली: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी वितरण  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर  खिचड़ी वितरण किया गया। कचहरी रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रांगण पर कार्यक्रम का उद्घाटन उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना  द्वारा किया गया। खिचड़ी भोज के इस अवसर पर आने जाने वाले राहगीरों ने भारी संख्या में खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है । संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर दान एवं सेवा भाव का विशेष महत्व होता है।

मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार एवं उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना ने संस्था द्वारा सेवा भाव के साथ  खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी संस्था के कार्यक्रम को सराहा। साथ ही संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना को जन्मदिन की बधाई भी प्रदान की। इस अवसर पर श्यामदीप सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, शोभा सक्सेना, सुनील सक्सेना, साई सक्सेना, अमित आनंद,  संजीव सक्सेना, शिवाजी सक्सेना,  संजीव कुमार सक्सेना,  अशोक शर्मा लोटा आदि उपस्थित रहे।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें