मुंबई: धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव | #NayaSaveraNetwork

मुंबई: धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव का आयोजन मुंबई में 13 व 14 जनवरी को सरस्वती देवी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मालाड पश्चिम मुंबई में बहुत धूम-धाम से मनाया गया।इस समारोह में देश भर के जायसवाल समाज को मुंबई उपनगर में एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया गया। महोत्सव का आयोजन रुट मोबाइल, जायसवाल युथ फेडरेशन व समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा मिलकर किया गया। 

अखिल मुंबई जायसवाल सभा के महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नौकरी मेला, चिकित्सा शिविर, कैरियर मार्गदर्शन, निवेशक जगरूकता, प्रेरक भाषण, महिला आत्मरक्षा कार्यशाला, पतंग उत्सव, नृत्य प्रदर्शन, युवक-युवती परिचय, समाज के राजनैतिक, सामाजिक व उद्योगपतियों का सम्मान एवं अन्य गतिविधियां शामिल थीं। इस अवसर पर हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राजेन्द्र मालवीय 'आलसी'(इटारसी), डाक्टर काव्या मिश्रा (दमोह) निडर जौनपुरी (जौनपुर), डाक्टर रजनीकांत मिश्र, सुनील सावरा तथा सुरेश मिश्र ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।

मुंबई: धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव | #NayaSaveraNetwork

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, कृपाशंकर सिंह, प्रकाश चौधरी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सरस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी संदीप गुप्ता,चंद्रकांत गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, कृष्णप्रकाश, पंकज जायसवाल, सीआईडी फेम दया नाइक, अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री, विजय प्रकाश जायसवाल, हरिराम जायसवाल, राजेंद्र मेवाड़ा,महेन्द्र शाव,देवीलाल मेवाड़ा,कैलाश धन्येष्ठा, शैलेन्द्र जायसवाल, अर्चना जायसवाल, ईश्वर साव, श्रीप्रकाश जायसवाल, छाया जायसवाल, सरिता जायसवाल, विश्वनाथ कलवार व अन्य कई प्रमुख मान्यवर रहे।अंत में प्रदीप जायसवाल और महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें