BREAKING

नासिक में मोदी का विशाल रोड शो, हजारों युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नासिक। वेदान्त के प्रख्यात गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाये जाने राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में आम लोगों के साथ साथ युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

युवा महोत्सव में हिस्सा लेने से पहले एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री को लेकर आगे बढ़ रहे लगभग 40 कारों के कारवां का भव्य स्वागत किया और मार्ग पर फूल बिखेरे। इतना ही नहीं इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गुुंजायमान रहा। प्रधानमंत्री का कारवां जर्नादन स्वामी मठ चौक तक गया और इस दौरान पूरे यात्रा मार्ग के दोनों ओर तिरंगे लहराते नजर आये। लोगों ने पेशवा पाटक, लाजिम और ढोल ताशे के साथ प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी नासिक की यात्रा के दौरान ऐतिहासिक कलाराम मंदिर भी जायेंगे। उनकी यात्रा के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार श्री मोदी मंदिर में 23 मिनट तक रुकेंगे और पूजा-अर्चना के बाद भगवार राम की महा आरती भी करेंगे। वह मंदिर के पूर्वी महाद्वार से मंदिर के भीतर प्रवेश करेंगे और सबसे पहले रामभक्त हनुमान के दर्शन करेंगे। महंत श्रीदास पुजारी ने बताया कि उसके बाद प्रधान संकल्प लिया जाएगा, भावार्थ रामायण का पाठ किया जाएगा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा।


*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें