शीतलहर का कहर, आठवीं कक्षा तक के शिक्षण संस्थान 16 जनवरी तक बंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार के पटना में भीषण शीतलहर की स्थिति के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को यहां एक पत्र जारी कर जिले के आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर 16 जनवरी तक रोक लगा दी है।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


