महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, शिवसेना में हुए शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गये। श्री देवड़ा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर गए जहां श्री शिंदे ने अपने समर्थकों के जोरदार जयकारों और तालियों के बीच पार्टी का झंडा और फूल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सेना के शीर्ष नेता और पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री देवड़ा के साथ उनकी पत्नी पूजा भी थीं।
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Politics
recent