देवरिया: रामलला को विराजमान होते देखना सौभाग्य की बात: त्रिपाठी| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को यहां कहा कि 550 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में रामलला को विराजमान होते देखना सौभाग्य की बात है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंदिरो पर स्वच्छता के आह्वान के क्रम में आज यहां सदर सांसद श्री त्रिपाठी तथा नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरही मन्दिर और सोमनाथ मन्दिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |