पूर्व मंत्री और आजसू नेता रामचंद्र सहिस की माता के निधन पर शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सचिव रामचंद्र सहिस की माता लक्ष्मी सहिस का आज निधन हो गया। वे 82 साल की थीं। उनका दाह संस्कार जमशेदपुर में मानगो के पास स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। शव यात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। इससे पहले कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया।