लखनऊ: वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगाएं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मोटरसाइकिल चलाते समय में हेलमेट जरूरी लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। अनहोनी की दशा में काफी हद तक चोट लगने का खतरा कम होगा। वहीं, वाहन की रफ्तार काबू में रखें। क्योंकि दुघर्टना की दशा में चेहरे व सिर में चोट लगने की आशंका अधिक रहती है। दांत भी टूट जाते हैं। इससे चेहरे की खुबसूरती भी प्रभावित हो सकती है। ये सलाह लोहिया संस्थान में दंत संकाय की डॉ. शैली महाजन ने दी।
लोहिया संस्थान में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम हुआ। संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में कार्यक्रम हुआ। जिसमें एमबीबीएस व पैरामेडिकल स्टाफ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। डॉ. शैली महाजन ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। डॉ. एपी जैन बताया कि चेहरे की चोट रोकने के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट लगाएं। इसस मौके पर डॉ. पद्यनिधि अग्रवाल, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं सीएमएस डॉ. एके सिंह मौजूद रहे।

