BREAKING

लखनऊ: कैसरबाग के मोनो साइन स्टोर में आग, मचा हड़कंप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • तीन दमकल ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई

लखनऊ। कैसरबाग के शंखधर पैलेस स्थित मोनो साइन स्टोर में शनिवार सुबह आग लग गई। बंद स्टोर से धुआं और आग की लपट निकलती देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन दमकल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। कैसरबाग के शंखधर पैलेस में स्थित मोनो साइन स्टोर से सुबह 9:30 बजे धुआं और लपट निकलती देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने स्टोर के मालिक और दमकल को सूचित किया। 

कुछ ही देर में हजरतगंज एफएसओ राम कुमार रावत तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू ही किया था इस बीच स्टोर के मैनेजर भी आ गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक दुकान में पीवीसी बोर्ड व शीट होने से आग फैली। आग से काफी सामान बर्बाद हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें