प्रयागराज: देवदूत के रूप में दुर्गेश, श्याम व अमित की टीम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जय प्रकाश तिवारी
प्रयागराज। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील के मूलनिवासी व प्रयागराज में अपने सामाजिक कार्यों के लिए ख्यातिलब्ध व्यक्तित्व, नर सेवा-नारायण सेवा के संयोजक समीक्षा अधिकारी शांडिल्य इं. दुर्गेश त्रिपाठी के सानिध्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक जनवरी से लगातार कम्बल वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
अपेक्षित जनों एवं दीन-हीन-असहाय-मानसिक विक्षिप्त-कैंसर पीड़ित सहित सड़कों के किनारे ठिठुर रहे असहाय आदि लोगों को कम्बल, बिस्किट, फल, ऊनी कपड़े, खाद्य सामग्री आदि यथोचित रूप से देकर सेवा किया जा रहा है। टीम माघ मेला क्षेत्र, बेली हॉस्पिटल, स्टेशन-जंक्शन, स्वरूप रानी हॉस्पिटल, कमला नेहरूहॉस्पिटल, श्री मनकामेश्वर क्षेत्र सहित रोड पर खोज-खोज अपेक्षित लोगों क़ी सेवा कर रही है।
इस नेक कार्य में कम्बल सेवा के सह-संयोजक समीक्षा अधिकारी श्याम त्रिपाठी, अमित सिंह, सुनील यादव, डीएओ राहुल शुक्ला, अंकुर पाण्डेय, मयंक, नितिन गुरु, श्याम सिंह, आशुतोष सिंह, हिमांशु, सूरज द्विवेदी, देवेंद्र, नवल, आनंद, अभिषेक, सुमित, निर्मल, डॉ अखिलेश, संत प्रसाद, दुर्गेश यादव, कृष्ण मोहन, अनुराग, कपिल, प्रियांशु व आशीष (सीबू) द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
संयोजक शांडिल्य इं.दुर्गेश ने उन सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है व उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद दिया है, जो इस नेक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर रहें है। सहसंयोजक श्याम त्रिपाठी व आशुतोष सिंह ने यह बताया कि यह कम्बल सेवा कैम्प लगाकर नहीं किया जाता है, बल्कि टीम के सदस्य रात में सड़क पर निकल कर,ठण्ड से ठिठुर रहे लोगों को कम्बल देते हैं या ढकते हैं।
यह सेवा कोई दिखावा नहीं ब्लकि हृदय से की जा रही है जो जमीनी स्तर पर पहुंच कर सहयोग किया जा रहा है और समाज के उन तमाम युवाओं से आग्रह भी किया जा रहा है कि यदि आप ऐसे लोगों की मदद करते हैं तो हृदय में अपार ख़ुशी मिलती है और ऐसा प्रतीत होता है कि अपने जीवन का सबसे सुखद अनुभव यही होता है।
![]() |
| Ad |
| AD |
![]() |
| Ad |
.jpg)
.jpg)
.jpg)

