BREAKING

लखनऊ: सरयू की पवित्र मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी राम ज्योति | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • साल में अब दो बार दीपावली मनाएंगे रामनगरी के कुम्हार
  • प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 10 लाख दीपों से सजेगी रामनगरी

लखनऊ। जिस रामनगरी में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, वहीं की पवित्र सरयू की मिट्टी से 22 जनवरी को ‘राम ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने आए श्रद्धालु यहां के कुम्हारों से दीप खरीदकर ले जा रहे हैं, जिसे वे प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शाम को अपने घरों पर जलाकर दीपावली मनाएंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रामनगरी के कुम्हारों को दीपोत्सव पर बड़ा बाजार मिल गया है। कुम्हारों को आर्थिक रूप से और स्वावलंबी बनाते हुए योगी सरकार इन्हें साल में दो बार दीपावली मनाने का अवसर मुहैया करा रही है। पर्यटन विभाग भी स्थानीय कुम्हारों से 10 लाख दीपों को लेकर 22 जनवरी को रामनगरी को जगमग करेगा।

जैसिनपुर के कुम्हारों की बेकरारी है कि घर-घर में उनके बनाए दीपों से राम ज्योति जले। इसके लिए विपरीत मौसम में भी वे रात-दिन काम कर अधिक से अधिक दीपक बना रहे हैं। कुम्हार अशोक प्रजापति बताते हैं कि देहात के दर्शननगर, किशुनदासपुर, बैसिंग व कुसमाहा से मिट्टी मंगाई जा रही है, क्योंकि मौसम प्रतिकूल और समय कम है, लिहाजा फिलहाल छोटा दीपक बना रहे हैं। फिलहाल चार से पांच ट्राली मिट्टी मंगाई है और उसी से अपने यहां दीपक बना रहे हैं।

योगी सरकार वर्ष 2017 से निरंतर दीपोत्सव का आयोजन करा रही है। साल दर साल यह आयोजन बड़ा होता जा रहा है। रामनगरी का दर्शन करने आए श्रद्धालु यहां की मिट्टी के दीपक खरीद रहे हैं। बिजनौर से आए वेदप्रकाश और नंदगांव के धीरज चौधरी ने कहा कि दीपावली को श्रीराम के अयोध्या आगमन पर ही मनाई जाती है। अब तो श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में आ रहे हैं, इसलिए यह दीपावली सबसे बड़ी होगी। इसके लिए अयोध्या से 21 दीपक लेकर घर जा रहे हैं। वहां और दीपक खरीदकर पूरा घर सजाएंगे।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें