लखनऊ: अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय से यात्रा को किया रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ-देश बचाओ पीडीए यात्रा का परिवर्तन चौक, घण्टाघर, बालागंज, दुबग्गा समेत कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए यात्रा को सपा के प्रदेश कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती की ओर से संविधान बचाओ देश बचाओ समाजवादी पार्टी पीडीए यात्रा का आयोजन किया गया।
महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में यात्रा में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहा निकट स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों में निकाल कर लोगों को जागरूक किया। सुशील दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछड़ों, दलितों, पड़ित सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के हितों के साथ-साथ देश के संविधान की रक्षा के लिए लोगों का जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर रामसागर यादव, इरशाद अहमद गुड्डू, एखलाक अहमद मुन्ना, अहमर शफी बबलू खान, संतोष श्रीवास्तव, अवनीश कुमार यादव, सनी सिंह समेत भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |


