BREAKING

लखनऊ: रामलला के लिए दिल खोलकर दान कर रहे श्रद्धालु | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • हर माह डेढ़ से दो करोड़ रुपये का आ रहा चढ़ावा

लखनऊ। अयोध्या आकर श्रीरामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ मंदिर में चढ़ावा भी खूब आ रहा है। श्रद्धालु दिल खोल कर दान कर रहे हैं। यहां रोजाना तीन से चार लाख रुपये दान आ रहा है। महीने की बात करें तो यह डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक पहुंच रही है। ऑनलाइन दान की अभी तक कोई गिनती नहीं की जा सकी है।

माना जा रहा है कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लाखों भक्त पहुंचेंगे। वे यहां भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करेंगे और अपने श्रद्धा भाव से श्रीराम मंदिर के लिए दान भी करेंगे। अस्थाई मंदिर में भी रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। ऐसी संभावना है कि मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से दान-चढ़ावे का आंकड़ा चार गुना तक बढ़ जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक हमारे यहां दान पात्रों में रोजाना धन पड़ता है। जब भर जाता है तब उसकी गिनती होती है। दानदाताओं की कमी नहीं है। लोग अपनी क्षमता से बढ़-चढ़ कर दान दे रहे हैं। लोग अनोखी चीजें भी बनवाकर ला रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि भगवान के लिए क्या कर दें। लोग जो कर रहे हैं, हम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें