BREAKING

लखनऊ: अटल जी के किरदार को निभाना चैलेजिंग था : पंकज त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

  • अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के निर्देशक और निर्माता के साथ साझा किए फिल्म के अनुभव

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म मैं अटल हूं के प्रमोशन पर गुरुवार को शहर के मेहमान बने। आलमबाग के एक मल्टीप्लेक्स में पहुंचे अभिनेता पंकज और निर्माता व निर्देशक विनोद भानुशाली ने लखनऊ में फिल्माए गए एक गीत समेत पूरी फिल्म के बारे में चर्चा की। अभिनेता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी युवा उम्र के दौरान अपनी लोकप्रिय कविता हिंदू तन-मन लिखी थी। मैं अटल हूं फिल्म में कविता को उच्च प्रस्तुति मिली है।

 गाने में अटल जी की कविता की पंक्तियां हैं, जो दर्शकों के लिए इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं। कैलाश खेर द्वारा गाए गए इस गाने को अमितराज ने कंपोज किया है। फिल्म भानुशाली स्टूडियोज और लीजेंड स्टूडियोज के सहयोग से विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनी फिल्म मैं अटल हूं में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का किरदार निभाया है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी का किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था, लेकिन उनके बारे में पूरा अध्ययन करके मुश्किल किरदार को निभाया है। उम्मीद है यह सबको पसंद आएगा।



*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें