BREAKING

लखनऊ: करंट की चपेट में आई छात्रा की इलाज के दौरान मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। करंट की चपेट में आई छात्रा मौसमी सिंह (21) की इलाज के दौरान चौथे दिन बुधवार को मौत हो गई। अयोध्या के रौनाही निवासी किसान विनय कुमार सिंह के मुताबिक उनकी बेटी मौसमी सिंह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पांच जनवरी को वह पढ़ाई के लिए बंथरा स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अपनी सहेली संध्या व उर्मिला के पास रहने आई थी। 

सात जनवरी को मौसमी छत पर टहल रही थी। इस बीच घर के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार रात मौसमी ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार वाले घर ले आए। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें