लखनऊ: तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराई, चालक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अहिमामऊ में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकरा गई। हादसा देख हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर डीसीएम में ही फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बहराइच निवासी तौसीफ (45) लखनऊ आ रहे थे। वह सुशांत गोल्फ सिटी अहिमामऊ के पास पहुंचा था तभी डिवाडर से टकरा गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे डीसीएम से निकालकर लोहिया अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


