लखनऊ: गंगा-गोमती सफाई अभियान से जुड़ा किन्नर समाज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। नमामि गंगे कार्यक्रम प्रदेश सरकार के अविरल गंगा अभियान को धार दे रहा है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा राज्य की प्रमुख नदियों के किनारे नदी महोत्सव के आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को राजधानी के गोमती किनारे मनकामेश्वर उपवन घाट पर नदी महोत्सव आयोजित हुआ।

स्वच्छ गंगा अभियान के तहत मकर संक्रांति पर आयोजित नदी महोत्सव कार्यक्रम में ट्रांसजेंडरों ने भी सहभागिता की। का.र्क्रम में ट्रांसजेंडर्स वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष शिवेन गुरेजा ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए गंगा और गोमती की सफाई में किन्नर समाज को भागीदार बनाने के साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अपर परियोजना निदेशक प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने। लोगों ने दीपों की रंगोली से तट को जगमगाया और मन्त्रों के उच्चारण के बीच गोमती आरती में जुटे। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने गोमती आरती कराई। कार्यक्रम में नदी सफाई से जुड़े स्वयंसेवी भी मौजूद रहे।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD




नया सबेरा का चैनल JOIN करें