नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। श्री मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से रविवार को गोमती तट पर घंटे व शंखध्वनि के बीच मां गोमती की भव्य महाआरती की गई। इसके बाद महंत ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किन्नरों का सम्मान किया। मकर संक्रांति के अवसर पर गोमती तट स्थित उपवन घाट को दीपों और सुंदर रंगोली से सजाया गया। ओम और स्वास्तिक जैसे शुभ चिह्नों की आकृतियों में बड़े -बड़े दीपों को प्रज्जवलित किया गया था। इसके बाद श्री महंत देव्यागिरी जी की अगुवाई में फूलों से सजी 11 वेदियों से लोक कल्याण की कामना के साथ आरती प्रारंभ हुई। साध्वी गौरजा गिरी ने मंत्रों के उच्चारण से विधिवत पूजा कराई। घंटों और शंख की मधुर ध्वनियों से घाट गूंज उठा। नाममि गंगे के सहयोग से हुई आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के बाद भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
 |
Ad |
 |
AD
|
 |
Ad
|