कंगना रनौत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए क्या इसमें खास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स को न्योता मिला है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी शामिल हैं। खुद एक्ट्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण कार्ड की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। कंगना रनौत को अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी का खुलकर समर्थन करते देखा गया है। कंगना के भी राजनितिक गलियारों में कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसकी जानकारी कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने दी है। खबरों की मानें तो कंगना आने वाले 2024 के चुनाव में बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 में उनकी फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 24 अप्रैल 2024 सिनेमाघरों दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी।