BREAKING

जौनपुर: मूल्याकन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मूल्याकन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय और मानिवकी संकाय के साथ बाला साहब देवरस मूल्यांकन भवन के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो.सिंह ने कहा कि परीक्षा की सुचिता में कोई कोताही न करें शिक्षक। साथ ही परीक्षा केंद्र की बिजली, पानी और वाशरूम की सफाई को भी देखा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र निरीक्षक विद्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान दें , क्योंकि ठंड के कारण दूर-दूर से बच्चे आ रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट की भी व्यवस्था करने को कहा। इसी क्रम में कुलपति प्रोफेसर सिंह मूल्यांकन केंद्र भी पहुंची। निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन समन्वयक प्रोफेसर रामजीत सिंह ने बताया कि मनोविज्ञान, प्राचीन इतिहास और वाणिज्य का मूल्यांकन संपन्न कराया जा चुका है। 

हिंदी,शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, दशर््ानशास्त्र, उर्दू, सैन्य विज्ञान, मध्य इतिहास का मूल्यांकन चल रहा है। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षकों से मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर वार्ता भी की। सभी परीक्षकों ने वि·ाविद्यालय द्वारा मूल्यांकन व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सह समन्वयक डॉ. अनुराग मिश्र, सह समन्वयक डॉक्टर ममता सिंह , विषय विशेषज्ञ डॉ आलोक सिंह, डॉ. शशी सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दुबे, डॉ.मोहम्मद राशिद रब्बानी, डॉ. धर्मेश राज, प्रो. रामकृष्ण सिंह मौजूद रहे।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन




*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें