जौनपुर: प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर। कस्बा के ग्रामोदय इंटर कालेज के पास मैदान में आयोजित जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जागापुर और पिलखुआ के बीच खेला गया। जिसमें जागापुर की टीम ने जीत दर्ज किया। टास जीत कर पिलखुआ की टीम ने फिल्डिंग करने का फैसला लिया। जागापुर की टीम ने बैटिंग करते हुए निर्धारित छह ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिलखुआ की टीम दो विकेट खोकर 68 रनों पर ही सिमट गयी। जोगापुर की टीम के पवन ने सर्वाधिक 42 रन बनाये। पवन मैन आफ द मैच रहे।
अंपायर संजय, अब्दुर्रहमान, अजय व खालिद रहे। कमेंट्री तालिब सिद्दीकी, अर्जुन राय, आसिम सिद्दीकी व आदिल शफीक ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार राय ने किया। आयोजक सभासद अतीक, वीरेंद्र जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, प्रिंस सोनकर, मनीष सोनकर, ओबैद, हाफिज मोहम्मद जाहिद, दीपक जायसवाल, आसिम सिद्दीकी, सलमान आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |


