जौनपुर: ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हालात बिगड़ने पर हो रही पुलिस की किरकिरी
मीरगंज। शिकायतों की अनसुनी और घटनाओं को हल्के में लेना पुलिस व राजस्व कर्मचारियों के लिए भारी पड़ रहा है। छोटी-छोटी घटनाएं बड़ा रूप लेकर सुर्खियां बन रही हैं और मीरगंज पुलिस समेत खाकी व राजस्व कर्मचारियों की किरकिरी हो रही है। मंगलवार को अदारी गांव में हुई घटना में भी कुछ ऐसा ही रहा। गांव में पाइप लाइन बिछाने के दौरान हुए जमीन के विवाद में यदि राजस्व के कर्मचारी व पुलिस सक्रिय हुई होती तो शायद विवाद न होता और न ही किसान विसुन पाल की मौत होती। जहां पेयजल पाइप बिछाने के दौरान हुए विवाद में एक बृद्ध की मौत हो गयी थी। मामले की जानकारी होते ही अधिकारियों में हलचल मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन समेत भारी संख्या में ग्रामीण बंधवां त्रिमुहानी पर शव रखकर जाम लगा दिया था। घटना के दूसरे दिन मीरगंज पुलिस ने अदारी गाँव के ग्राम प्रधान उनके दोनो भाई और पिता के खिलाफ मृतक की पत्नी की तहरीर पर मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मंगलवार के दिन अदारी गाँव निवासी विसुन पाल और ग्राम प्रधान मे जल निगम की पाइप विछवाने को लेकर विवाद हो गया था। विसुन पाल पाइप बिछाने से मना कर रहे थे।
इसी बीच हुए विवाद के दौरान विसुन पाल की मौत हो गयी थी। जिसकी जानकारी होते ही मृतक के स्वजन और ग्रामीणों ने बंधवाबाजार मे शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। जिस पर विसुन पाल की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चन्द्रभान गिरी व चन्द्रशेखर गिरी पुत्रगण रामआसरे गिरी तथा रामआसरे गिरी पुत्र जगन्नाथ गिरी व ग्रामप्रधान अदारी चन्दशेन गिरी पुत्र रामआसरे गिरी के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देबी की तहरीर पर प्रधान और उनके स्वजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


