जौनपुर: जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर विवादित जमीन पर जेसीबी से कब्जा लेने एक पक्ष पहुंच गया। कब्जे की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष की महिला पहुंची और जेसीबी के सामने लेट गई। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। नगर के आजमगढ़ मार्ग पर एक भूखंड पर वर्षों से मुकदमा चला आ रहा है। पखवारे पूर्व राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश आदि की गई थी।
उक्त भूमि पर कब्जा लेने के लिए बुधवार की सुबह एक पक्ष जेसीबी के साथ पहुंच गया। इस बात की जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी घर की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गए। एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई लोगों ने उसे किसी तरह से हटाया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव की स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
जेसीबी के सामने लेटने वाली महिला का आरोप है कि मेरे पुत्र को पहले से कोतवाली में बैठा लिया गया था। जमीन पर स्थगन आदेश है इसके बावजूद विपक्षी धनबल से जमीन पर कब्जा जमाना चाह रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उक्त भूमि का पांच वर्ष पूर्व बैनामा लिया था। लेकिन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर विपक्षी जमीन को अपना बता रहे हैं। जिसमें दो भाइयों पर जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |


