BREAKING

जौनपुर: ढोल नगाड़े संग निकल रहे राम भक्त | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ढोल नगाड़े संग निकल रहे राम भक्त  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का असर शाहगंज में भी दिख रहा है। सुबह सवेरे कस्बे की गलियां और सड़कें ढोलक मजीरा लेकर निकले रामभक्तों के भजनों की धुन से राममय हो गई हैं। ये रामभक्त इस अनूठे तरीके से आम लोगों को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी घरों और मंदिरों में दीवाली मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 22 जनवरी को नगर के 68 मंदिरों में भजन कीर्तन किया जाएगा और नगर पूरी तरह राममय होगा। घर घर जाकर पूजित अक्षत बांटने के बाद अब 22 जनवरी को नगर में दीवाली मनाने के लिए जन जागरण किया जा रहा है। 

अलग अलग टोलियों में रामभक्त कस्बे की तमाम गलियों और मोहल्लों में पहुंच रहे हैं। इन टोलियों में लोग ढोलक और मजीरे की थाप पर 'श्री राम जय राम जय जय राम ' की रामधुन गाकर लोगों को जागृत कर रहे हैं। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के नगर संयोजक रूपेश जायसवाल ने बताया कि नगर को कुल 6 बस्तियों में बांटा गया है। केशव बस्ती, साकेत बस्ती, बजरंग बस्ती, श्रीराम बस्ती, शिवाजी बस्ती और गायत्री बस्ती में 16 जनवरी से ही तमाम टोलियां निकल रही हैं। 

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी के दिन पूरे नगर को दीयों से सजाया जाएगा। ऐसे 68 मंदिर चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 22 जनवरी को भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। 21 जनवरी को जन जागरण यात्रा भी निकाली जाएगी। जो संगत जी मंदिर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए घासमंडी चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पर आकर संपन्न होगी।

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें