ईडी ने अवैध खनन मामले में पूर्व विधायक और उनके सहयोगी को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक हैं। एजेंसी ने चार जनवरी को उनके और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के यहां छापेमारी की थी और पांच दिनों तक चली तलाश सोमवार को समाप्त हुई।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |