BREAKING

बस ट्रक से टकराई: तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

होशियारपुर। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना होशियारपुर से 54 किलोमीटर दूर अड्डा ऐमा के निकट हुई। बस जालंधर से गुरदासपुर जा रही थी और घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी और यही दुर्घटना का कारण बना।

दुर्घटना में बस चालक गुरप्रीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरदेव सिंह और कांस्टेबल शालू राणा की मौत हो गई। घायलों में उप निरीक्षक तिलक राम और एएसआई विजय कुमार को दासुया के अस्पताल में और एएसआई कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, हरदीप कौर सहित अन्य को मुकेरियां के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच मुकेरियां पुलिस कर रही है।


*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें