नया सवेरा नेटवर्क- प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को बढ़ा रहे है आगे
- फणडवीस के साथ विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर,मंत्री
मुंबई। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। मंदिर के उद्घाटन के पहले पीएम मोदी ने देश के सभी मंदिरों में साफ-सफाई करने के लिए आह्वान किया है। पीएम मोदी के आव्हान पर मंगलवार को सुबह-सुबह उपमुख़्यमंती देवेंद्र फडणवीस मुंबादेवी मंदिर पहुचें जहाँ पर उन्होंने मंदिर की साफ -सफाई में हिस्सा लिया फडणवीस के साथ राज्य के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कौशल विकास व रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, भाजपा नेता शायना एनसी, पूर्व मंत्री राज के पुरोहित पूर्व विधायक अतुल शाह, पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित दक्षिण मुंबई जिला अध्यक्ष शरद चिंतनकर भी उपस्थित थे।
.jpg)
मुंबादेवी मंदिर की ओर से प्रबंधक हेमंत जाधव ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर के ट्रस्टी मिहिर मेहता, चंद्रकांत संघवी और राजीव चौकसी ने सभी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने खुद मंदिर के सामने फर्श को पानी और साबुन से धोया और मंगल प्रभात लोढ़ा, दीपक केसरकर और राहुल नार्वेकर ने भी मंदिर की साफ़ -सफाई में हिस्सा लिया इन सभी कार्यक्रमों में स्थानीय मुंबई मनपा के अधिकारियों के साथ-साथ मंदिर के सेवक भी शामिल हुए।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|