महुआ मोइत्रा को एक और नोटिस! पहले सांसदी और अब जबरदस्ती लेंगे सरकारी बंगला | #NayaSaveraNetwork
नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) नेता महुआ मोइत्रा को नई दिल्ली में सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली करने के लिए एक नया नोटिस मिला है। इससे पहले उन्हें दिसंबर 2023 में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। अब महुआ को अपना सरकारी बंगला तुरंत खाली करने को कहा गया है। संपदा संचालनालय ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
विभाग ने कहा कि बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इससे पहले महुआ मोइत्रा को कोर्ट जाने का मौका दिया गया था। लेकिन, उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। आदेश में कहा गया है कि ऐसे में अगर अब बंगला खाली नहीं किया गया तो जबरन खाली कराया जाएगा।
इससे पहले सरकारी बंगले का आवंटन रद्द होने के बाद महुआ को 7 जनवरी तक घर खाली करने को कहा गया था। हालांकि, उन्होंने बंगला खाली नहीं किया। इसलिए, संपत्ति अधिकारी और सहायक निदेशक संपत्ति ने 8 जनवरी को नोटिस जारी किया और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा कि उन्होंने अपना आधिकारिक आवास खाली क्यों नहीं किया।
इसके बाद 12 जनवरी को महुआ मोइत्रा को तीसरा नोटिस भी जारी किया गया। यह बंगला महुआ को एक सांसद के तौर पर दिया गया था। हालांकि 8 दिसंबर 2023 को सांसद के जाने के बाद सरकारी बंगले का आवंटन भी रद्द कर दिया गया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



