बरेली: जिधर देखो उधर देखो राम ही राम | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

  • राम के कलेंडर पोस्टर का हुआ विमोचन

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हुई भजन संध्या की श्रृंखला में पहली भजन संध्या में राम के भजनों से वातावरण राममय हो गया। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने राम के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित सभागार में रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। भगवान श्रीराम का कलेंडर पोस्टर के रूप में जारी किया गया उसका अतिथियों ने विमोचन किया। भारी मात्रा में छपा यह पोस्टर सभी को 22 जनवरी की याद दिलाएगा तथा अधिकांश लोगों के घरों के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा।भजन संध्या में महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आएं हैं।अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो प्रकाश सक्सेना ने सुख के सब साथी की सुंदर प्रस्तुति दी तो अरुणा सिन्हा ने भी जो राम गुण गायेगा की जोरदार प्रस्तुति दी। रीता सक्सेना ने तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

अयोध्या आये श्रीराम भजन की प्रस्तुति शकुन सक्सेना ने बड़े ही जोरदार ढंग से की तो जहां ले चलोगे वहां मैं  चलूंगा सुधीर मोहन का भजन सबको रिझा गया। वाई. सी.सक्सेना ने उधर देखो इधर देखो सभी ओर राम ही राम सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।मेरा राम आये हैं भजन  इं. ए. एल. गुप्ता ने तथा मिली रियासत रामलला की  इन्द्र देव त्रिवेदी ने सुनाकर वातावरण भावमय कर दिया। भिखारी सारी दुनिया दाता एक राम की जितेंद्र सक्सेना ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। मैली चादर ओढ़ के कैसे मीरा जी की सुंदर प्रस्तुति रही जिस पर लिखा का राम का नाम  आभा तिवारी ने प्रस्तुत किया। 'सीताराम सीताराम बीती रात अधूरी मेरी आस न होगी' की जोरदार प्रस्तुति मंजू लता की रही। रीतेश साहनी ने भी भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार निर्भय सक्सेना ने व्यक्त किया।


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें