बरेली: विवेकानंद जयंती एवं भगवान राम मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा पर कायस्थ महासभा करेगी दीपदान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं 22 जनवरी को भगवान राम मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा पर दीपदान कार्यक्रम करेगी। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अनुपम नगर में हुई बैठक में अध्यक्ष ने पूर्व में किये गये कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। आगामी कार्यक्रम के बारे में सूचना देते हुए बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण कार्यक्रम एवं 14 जनवरी को कचहरी पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी से 22 जनवरी को अपने अपने घरों पर दीपोत्सव मनाने का आग्रह भी किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण मनोभाव के साथ 22 जनवरी को एक उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प भी लिया। इस बैठक में सुधीर मोहन, श्याम दीप सक्सेना, अविनाश सक्सेना, मीरा मोहन, अशोक कुमार सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, शोभा सक्सेना, सचिव सुनील कुमार सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, सक्षम महान, शिवाजी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, निधि सक्सेना, सर्वेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |