नया सवेरा नेटवर्क
- राम की नगरी में आयोजित सिने अवार्ड में छाया रहा “सिंह साहब द राइजिंग"
अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित पांचवे सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड मे रामसखी रामनिवास फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की फ़िल्म "सिंह साहब द राइजिंग " को कुल ग्यारह अवार्ड मिले। फ़िल्म को बेस्ट बायोपिक फ़िल्म श्रेणी मे ये सारे अवार्ड हासिल हुए है। बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड फ़िल्म की निर्मात्री गीता सिंह ने अयोध्या महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, सुपर स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता निशांत उज्जवल के हाथों हासिल किया। सिंह साहब द राइजिंग को मिले अन्य अवार्ड मे बायोपिक श्रेणी मे बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड धीरज पंडित, बेस्ट एक्टर का अवार्ड देव सिंह, बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सुशील सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बीणा पांडेय, बेस्ट स्टोरी शुभम सिंह, बेस्ट लिरिस्ट मुसाफिर जौनपुरी, बेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर रिया सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ज्यूरी अवार्ड संतोष पहलवान और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर अवार्ड उदय भगत मिला।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|