देश में कोरोना के 24 घंटे में 756 नए केस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- केरल और महाराष्ट्र में 2-2 लोगों की मौत
नयी दिल्ली। देश में 24 घंटे में कोरोना के 756 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केसेज की संख्या 4,049 पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। केरल और महाराष्ट्र में 2-2 लोगों की मौत हुई है। एक और मरीज ने जम्मू-कश्मीर में दम तोड़ा है।
फरवरी 2020 में देश में पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तब से अब तक देश में 4.50 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 4.44 करोड़ ठीक हुए हैं। जबकि 5.33 लाख की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। नया वैरिएंट आने के बाद भी हॉस्पिटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |