जौनपुर: मिशन 2024 के लिए ताकत झोक दें कार्यकर्ता:तुफानी सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विधायक ने मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
केराकत जौनपुर। सपा विधायक व पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने कहा कि मिशन 2024 के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओ को पूरी ताकत झोक देना होगा। तभी जन विरोधी मोदी की सरकार को उखाड़कर फेंका जा सकता है। गुरु वार को स्थानीय कार्यालय पर विधान सभा की मासिक बैठक को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। विधायक श्री सरोज ने कार्यकर्ताओं को वि·ाास दिलाया कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हर संघर्ष करने से पीछे से नहीं हटेंगे। साथ ही कहा कि हर अम्बेडकर प्रतिमा के पास सोलर लाइट लगाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित सरफराज अहमद ने सपा की नीतियों व कार्यकर्ताओ का कर्तव्य व उनकी जिम्मेदारी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ कर सपा का परचम लहराने का काम करेंगे। बैठक में विजय दत्त मौर्य,भगवती सरोज,डॉ.हरिराम यादव, राम राज राजभर, पंधारी यादव, यशवंत यादव, सुबाष, शमशेर यादव, सुरेश यादव एवं हवलदार चौधरी आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन मंडल ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
Ad |