नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। ढोलना थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे का शिकार अनिल कुमार पुत्र बनवारी निवासी भामो हुआ। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के साथ बाइक वाहिदपुर से गांव के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल को अन्यत्र लेकर चले गए।
Advt. |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ