वाराणसी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल वाजपेई का मनाया जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां शक्ति केंद्र के ग्राम सभा कोर्री एवं खोचवां गांव में महान समाज सुधारक, कवि व देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूूत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य रूप से भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री बच्चन राम बिंद, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बिदेश, मंडल महामंत्री सतेंद्र सिंह नागउर्मी, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक सिंह व सुशील सिंह, विकास सिंह सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi