राष्ट्रपति वार्षिक प्रवास पर हैदराबाद पहुंचेंगी, ऐसा है पूरा कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और इसके बाद सिकंदराबाद में ‘राष्ट्रपति निलयम’ जाएंगी। मुर्मू मंगलवार को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगी। वह 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ कपड़ा मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। इस अवसर पर वह बुनकरों से बातचीत भी करेंगी। मुर्मू 21 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान निलयम से ही आधिकारिक कामकाज होता है। शहर के बोलारम में स्थित ‘राष्ट्रपति निलयम’ भवन को देश की आजादी के बाद हैदराबाद के निजाम से ले लिया गया था और इसे राष्ट्रपति सचिवालय को सौंप दिया गया था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1860 में कराया गया था। इस एक मंजिला इमारत में 11 कमरे हैं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |