नया सवेरा नेटवर्कप्रयागराज। बहुचर्चित उमेश पाल तिहरे हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल नफीस बिरयानी (50) की रविवार देर रात ह्रदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। नैनी केंद्रीय कारागार में बंद नफीस बिरयानी को तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उमेश पाल तिहरे हत्याकांड में वांछित नफीस बिरयानी को 22 नवंबर, 2023 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। रविवार देर रात को हृदय गति रुकने से उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, मौत की वजह प्रथम दृष्टया ह्रदय गति रुकना है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
|
Advt. |
|
Advt.
|
|
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ