नया सवेरा नेटवर्कजयपुर। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुखदेव सिंह को जिस समय गोली मारी गई, उस समय वह अपने जयपुर के श्यामनगर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। उन्हें मारने वाले स्कूटर पर आए थे। वारदात के तुंरत बाद उन्हें पास के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान का पुलिस प्रशासन सख्ते में आ गया है। घटना स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी हैं। गोलियां चलाने वाले कौन थे, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
 |
AD
|
 |
| Advt. |
 |
Advt.
|