प्रयागराज: कैंडल मार्च निकालकर हत्या का विरोध दर्ज कराया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के सदस्यों ने गुरुवार शाम कैंडल मार्च निकालकर करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगाखेड़ी की हत्या का विरोध दर्ज कराया। सिविल लाइंस सुभाष चौक पर निकले कैंडल मार्च में सदस्यों ने आरोपियों को कठोर दंड देने और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी के नेतृत्व में सदस्य पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौक तक पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सचिव मनीष पांडेय, आनंद चौबे, बीएन दुबे, भास्कर, राहुल, स्वारिका भारद्वाज, सुनीता मिश्रा, नेहा मिश्रा, किरण राय, माधुरी मिश्रा, रेखा शुक्ला, सीमा भट्ट, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहीं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh