प्रयागराज: भोजपुरी गायक गोपाल की प्रस्तुति पर झूमे लोग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में शिल्प मेले में मंगलवार को भोजपुरी गायक गोपाल राय ने एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ रही। एनसीजेडसीसी के शिल्पहाट में लगे मेले में राजस्थान, बिहार, कश्मीर, कर्नाटक, असम, पं. बंगाल से आए शिल्पकारों के उत्पादों की शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। राजस्थान की जलेबी और बिहार के चूरमा के साथ गुलाबी मौसम में लोगों ने कॉफी का लुत्फ उठाया।
इसी क्रम में भोजपुरी गायक गोपाल राय के मंच पर पहुंचते ही परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गोपाल राय ने सरस्वती वंदना मइया सभवा में नेहिया बरसा जईतू...गाकर की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी माटी की खूशबू से सराबोर गीत हमरे गउंवां के तिरछी डगरिया....की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। जनिती जी लागी हतियारी ए बेटी...और कहां बा ऊ पनघट पनघटवा के गोरी को पेश किया। उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर अलग-अलग भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। देर रात तक गोपाल राय के गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए। इसी क्रम में महाराष्ट्र से आईं पूर्णिमा चौहान एवं दल ने लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने केरल का ओपन्ना, तमिलनाडु का कड़गम, छत्तीसगढ़ का पंथी लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |