प्रयागराज: पछुआ विक्षोभ का असर, गहरा हुआ कोहरा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पहाड़ी अंचलों में पछुआ विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मैदानी भागों में ठंड के साथ कोहरा बढ़ रहा है। इस कोहरे की वजह से शुक्रवार को वाहनों की रफ्तार कम हो गई। दिन में भी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक जनवरी तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। साथ ही कोहरा बढ़ेगा और दृश्यता भी कम होगी। सोमवार देर रात तक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक उछाल आया।
न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 7.8 डिग्री सेल्सियस से 2.8 डिग्री अधिक 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन भोर में आसमान के साफ हो जाने से गांव से लेकर शहर तक कोहरे की चादर पसरी रही। सुबह घर से निकलने वालों को परेशानी हुई। दिन में करीब 11 बजे तक धूप निकली तब कहीं जाकर राहत मिली।